48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
बरामद अंग्रेजी शराब की कुल मात्रा 27 ली

स्वाभिमान जागरण मईल देवरिया।
स्थानीय मईल थाना क्षेत्र के बढ़या हर दो ( लार रोड के पास) गाड़ी चेकिंग के दौरान बिहार ले रहे एक बाइक से 48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीन युवक को पुलिस ने पकड़ कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना क्षेत्र के बढ़या हर दो लार रोड के पास चकरा चौकी प्रभारी रमेश चंद कुशवाहा पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे उसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही उन लोगों ने भागने की कोशिश की जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। चेकिंग के दौरान उनके पास से 24 बोतल रॉयल स्टैग सुप्रियर व्हिस्की,12 बोतल मैजिक मूवमेंट एवं 12बोतल ब्लेंडर प्राइड की बोतल तथा एक बाइक के साथ मौके से उन्हें पकड़ कर थाने लाई। थानाध्यक्ष मईल विकास नाथ ने उनकी पहचान बस्ती जिला के थाना पैकोलिया निवासी पिकौरा राकेश चौधरी , अंकज कुमार निवासी जिला छपरा, थाना ईसुवारपुर निवासी सिसवा, जयकिशोर महतो जिला छपरा थाना मोफस्सिला निवासी विष्णुपुरा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय भेजा गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।



