LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बरहज साइबर टीम की बड़ी कामयाबी: ठगी के 82 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

स्वाभिमान जागरण देवरिया

देवरिया। साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को बरहज पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 82 हजार रुपये की ठगी गई रकम वापस पीड़ित के खाते में कराई गई।

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष बरहज विशाल कुमार के नेतृत्व में साइबर टीम ने यह सफलता हासिल की।

मामला ACKNOWLEDGEMENT NO. 23108260158691 से जुड़ा है। पीड़ित धनंजय चौबे के खाते से साइबर ठगों ने 82 हजार रुपये निकाल लिए थे। शिकायत मिलते ही बरहज साइबर टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक व साइबर पोर्टल से समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस आ गई। पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने देवरिया पुलिस का आभार जताया।

साइबर टीम में शामिल – थानाध्यक्ष विशाल कुमार, उ0नि0 संतोष कुमार यादव, क0आ0 अवनीश कुमार पाण्डेय, का0 पुष्पेन्द्र कुमार।

देवरिया पुलिस ने अपील की है कि साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और अपने बैंक से तुरंत संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!