LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

आधीरात को पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

योगेश कुमार /देवरिया

 

आधी रात को पुलिस मुठभेड़

बदमाश के पैर में लगी गोली

दो बदमाश गिरफ्तार

घ्यायल बदमाश अस्पताल में भर्ती

 

रात्रि में थाना खुखुन्दू पुलिस टीम द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 अभियुक्त गिरफ्तार हुए। अदद अवैध तमन्चा, 2 खोखा कारतूस व जिन्दा कारतूस, 2 अदद मोबाइल, 1 मोटरसाइकिल व 1 सोने की माला बरामद कर अभियोग पंजीकृत किया गया। पंजीकृत अभियोग मु०अ०सं० 188/2026 धारा 109 (1), 317(2) बोएनएस, 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया। प्रदत्ता का सविता विवरणः अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 29.07.2026 को थानाक्षेत्र खुखुन्दू के ग्राम तिलौली उर्फ डेहरी में एक महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे जिसके संबंध में थाना खुखुन्दू पर मु0अ0सं0 187/2026 पारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। दिनांक 31.07/01.08.2026 की रात्रि में थाना खुखुन्दू पुलिस को सूचना मिली कि उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तगण बहादुरपुर से पड़री बाजार की तरफ जा रहे है। सूचना पर थाना खुखुन्दू पुलिस द्वारा महुई पाण्डेय गांव के बाहर स्थित पार्क एवं पुल के पास आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जाने लगी कि थोड़ी देर बाद बहादुरपुर गांव की तरफ से एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार कुछ दूरी पहले ही स्ककर हडबड़ाकर मोटर साइकिल को वापस बहादुरपुर गांव की तरफ मोड़े तथा बाये तरफ पटरी पर गिर गये। अपने आपको पुलिस से घिरता देख दोनों ने अपने-अपने पास रखे असलहों से पुलिस बल को जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। जवाबी कार्यवाही में एक के दाहिने पैर में गोली लगी तथा भाग रहे दूसरे व्यक्ति को पुलिस बल द्वारा दौड़ाकर पकड़ लिया गया। घायल अभियुक्त का नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम कलीम शाह पुत्र नैमुल्लाह शाह उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम मोहन मुन्डेरा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया बताया गया। तलाशी में उसके पास से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस 315 बोर तथा 1 लाकेट पीली धातु, 1 मोबाइल एण्ड्रॉयड बरामद हुआ। पकड़े गये दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम मुसाफिर शाह पुत्र हसनैन शाह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी ग्राम मोहन मुन्डेरा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया बताया गया। तलाशी में उसके पास से 1 तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 मोबाइल एण्ड्रॉयड बरामद हुआ।

 

सुनिए एडीशनल एसपी ने क्या कहा…

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!