LIVE TVउत्तर प्रदेशदेवरियादेशराजनीतिराज्यलेख

मुख्यमंत्री ने देवरिया को दी 655.45 करोड़ की सौगात

लार का जिक्र कर याद कराया दुर्गापूजा काण्ड

देवरिया को योगी ने दी 655.45 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री ने लार की घटना का भी किया जिक्र

पांडे एन डी देहाती /स्वाभिमान जागरण

देवरिया। शुक्रवार को यूपी के सीएम देवरिया के भीमपुर गौरा में आये। उन्होंने देवरिया को 655.45 करोड़ की सौगात दी। 19 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जन सभा को भी सम्बोधित किया।

उन्होंने कहा – माफिया मिट्टी में मिल गए।  गुंडे पलायन कर गए। डबल इंजन की सरकार में चारों ओर विकास हो रहा है। अयोध्या, काशी और मथुरा समेत धार्मिक स्थलों का तेजी से विकास हुआ है
योगी ने कहा कि विकास अब रुकेगा नहीं। डबल इंजन सरकार में इसकी गति और भी तेज हुई है। विकास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अच्छी सड़कों को कनेक्टिविटी का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि देवरिया-कसया फोरलेन का निर्माण सिर्फ सड़क का निर्माण नहीं है यह नार्थ और साउथ कनेक्टिविटी का कार्य करेगी। देवरिया कसया फोरलेन को देवरिया से आगे मऊ तक बढ़ाया जाएगा और उसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के साथ ही वाराणसी को भी कनेक्ट किया जाएगा।सिलीगुड़ी तक जो एक्सप्रेसवे जा रहा है, उससे भी देवरिया की जनता कनेक्ट होगी।
योगी ने आगे कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में गुंडा और माफियाओं का राज था। पर्व के पहले उपद्रव, गरीबों की जमीनों पर कब्जा आम बात थी।उन्होंने अपने सम्बोधन में लार का भी जिक्र किया और कहा कि किस प्रकार यहाँ दुर्गापूजा में व्यवधान डाला जाता था और हमको आना पड़ता था।
योगी ने 2027 के चुनाव को लेकर कहा कि विपक्षी दलों के बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है। आपके यही जनप्रतिनिधि ही विकास योजनाओं को आगे बढा़ने का काम करते हैं। अयोध्या में श्री राम मंदिर बना। मथुरा, काशी विंध्याचल सभी जगह विकास देखने को मिल रहा है। उत्तर दक्षिण पूर्व पश्चिम जहां भी जाइए चाहे वह हिमाचल हो या केरलम जिसे हिंदी नहीं आता वह भी अब जय श्री राम बोलता है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, जिला प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बरहज के विधायक दीपक मिश्र शाका, रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, एमएलसी रतनपाल सिंह समेत भाजपा के पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

पांडे एन डी देहाती

सम्पादक स्वाभिमान जागरण

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!