निपुण भारत व पोषण योजनाओं की समीक्षा में जिलाधिकारी सख्त।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। डीएम ने प्राथमिक विद्यालयों में लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
निपुण भारत एवं जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें शिक्षा और पोषण से जुड़े कायाकल्प योजना के तहत चल रहे निर्माण व मरम्मत कार्यों में देरी पर नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द बैठक में बताया गया कि दिव्यांग शौचालय, चहारदीवारी और कक्षा टाइलिंग जैसे कई कार्य अभी अधूरे हैं। डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प के सभी मानकों को शीघ्र संतृप्त करने के निर्देश दिए। आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका के कम उपयोग पर लक्ष्मीपुर, सिसवा, नौतनवा और परतावल के बीईओ से स्पष्टीकरण मांगा गया। डीएम ने बच्चों के लर्निंग आउटकम में सुधार लाने और शिक्षण गुणवत्ता बेहतर करने पर जोर दिया। वहीं, पोषण समिति की समीक्षा में जनपद में 478 सैम व 2638 मैम बच्चों की जानकारी लेते हुए उनके स्वास्थ्य सुधार हेतु मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


