उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जनपद भर में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने प्रात 8:30 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने राष्ट्रगान किया जिलाधिकारी द्वारा सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी ,उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने देश को शसक्त लोकतांत्रिक ढांचा प्रदान किया है ।उन्होंने संविधान निर्माता प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना को स्मरण करते हुए जनपद के लिए इसे गौरव का विषय बताया। जिलाधिकारी ने अंत्योदय के लक्ष्य पर जोर देते हुए सभी से अपने दायित्व को ईमानदारी से निर्वाह का आह्वान किया ।अपर जिलाधिकारी ,न्यायिक विभाग के अनुसार कर्तव्य पालन पर जोर दिया ।इस अवसर पर एसडीएम सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!