उत्तर प्रदेशफतेहपुर

खखरेरू में रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने तीन मासूमों को उड़ाया, जिला अस्पताल रेफर

खखरेरु फतेहपुर थाना क्षेत्र के कोट और खखरेरू मार्ग पर रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला जहां शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे की इस दर्दनाक घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया कोट की तरफ से साइकिल पर सवार होकर रहमतपुर बाजार आ रहे तीन मासूम और बेकसूर युवकों को खेत जोतकर लौट रहे एक तेज रफ्तार और बेलगाम ट्रैक्टर चालक ने दौलतपुर मोड़ के पास इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और खून से लथपथ होकर तड़पने लगे इस भीषण हादसे को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर चालक सोनू निवासी रोशनपुर थाना किशनपुर बताया जा रहा है जो अपनी लापरवाही और अंधाधुंध रफ्तार के चलते तीन परिवारों की जिंदगी पर भारी पड़ गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक इतनी तेज गति में वाहन चला रहा था कि उसे ब्रेक लगाने तक का मौका नहीं मिला और उसने सीधे साइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई खेतों में काम कर रहे स्थानीय किसानों और राहगीरों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए दौड़कर घायलों की मदद की और बिना देर किए उनके परिजनों को सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस को फोन किया सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर दौड़े और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरू पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों के भीतर लापरवाह चालकों के खिलाफ भारी आक्रोश उबल रहा है सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ये बेकाबू रफ्तारें सड़कों पर यमराज बनकर यूं ही मासूमों की जान से खेलती रहेंगी जबकि पुलिस प्रशासन ऐसे बेलगाम चालकों पर लगाम कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है इस संबंध में थाना अध्यक्ष सत्य पाल सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच करके अग्रिम कार्रवाई किया जाएगा
खखरेरू थाना क्षेत्र के कोट और खखरेरू मार्ग पर रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला जहां शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे की इस दर्दनाक घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया कोट की तरफ से साइकिल पर सवार होकर रहमतपुर बाजार आ रहे तीन मासूम और बेकसूर युवकों को खेत जोतकर लौट रहे एक तेज रफ्तार और बेलगाम ट्रैक्टर चालक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि तीनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और खून से लथपथ होकर तड़पने लगे इस भीषण हादसे को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर चालक सोनू निवासी रोशनपुर थाना किशनपुर बताया जा रहा है जो अपनी लापरवाही और अंधाधुंध रफ्तार के चलते तीन परिवारों की जिंदगी पर भारी पड़ गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक इतनी तेज गति में वाहन चला रहा था कि उसे ब्रेक लगाने तक का मौका नहीं मिला और उसने सीधे साइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई खेतों में काम कर रहे स्थानीय किसानों और राहगीरों ने तुरंत मानवता का परिचय देते हुए दौड़कर घायलों की मदद की और बिना देर किए उनके परिजनों को सूचना देने के साथ ही एंबुलेंस को फोन किया सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर दौड़े और घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खखरेरू पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों के भीतर लापरवाह चालकों के खिलाफ भारी आक्रोश उबल रहा है सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ये बेकाबू रफ्तारें सड़कों पर यमराज बनकर यूं ही मासूमों की जान से खेलती रहेंगी जबकि पुलिस प्रशासन ऐसे बेलगाम चालकों पर लगाम कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है इस संबंध में थाना अध्यक्ष सत्य पाल सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है जांच करके अग्रिम कार्रवाई किया जाएगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!