सनातन की रीढ़ है ब्राह्मण समाज – श्रीनाथ धर दूबे ।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।
त्रिभुवन शिक्षा समिति सम्पतिहा नौतनवा के बैनर तले आयोजित ब्राह्मण सम्मान समारोह के आयोजक श्रीनाथ धर दूबे ने कहा कि सनातन की रीढ़ है ब्राह्मण समाज, उक्त बातें उन्होंने ब्राह्मणों से चर्चा के दौरान कही।
बताते चलें की जनपद महराज के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी तथा श्री भगवान इन्टरमीडिएट कालेज सम्पतिहा के प्रबन्धक श्रीनाथ धर दूबे द्वारा क्षेत्र के सामाजिक कार्यों से सरोकार रखने वाले ब्राह्मणों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमे क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में योगदान करने वाले ब्राह्मण वर्ग के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बड़हरा मंदिर महंत रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपना विचार रखते हुए अपने समाज को आगे बढ़ाने सहित सकल समाज के उत्थान पर चर्चा की।लगभग सभी वक्ताओं ने समाज के कमजोर व्यक्ति का सहयोग करने व एकजुटता बनाए रखते हुए अपनी स्थिति को मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम को प्रमुख रूप से हृदय उपाध्याय,कृष्ण शंकर उपाध्याय,दीपक बाबा,चंद्र प्रकाश मिश्र,ओम प्रकाश त्रिपाठी ने सम्बोधित किया।
उपस्थित ब्राह्मण समुदाय को सम्बोधित करते हुए श्रीनाथ धर दूबे ने कहा कि अपने परिवार के लोगोंका सम्मान करने का यह कार्य
मुझे ईश्वर ने प्रदान किया इसके लिए मैं सबसे पहले ईश्वर को प्रणाम करता हूं।उन्होंने कहा कि हमारा ब्राह्मण समाज सनातन समाज की रीढ़ है यदि यह टूट गया तो पूरा सनातन समाज बिखर जायेगा।इसलिए हमें अपने समाज के उन्नयन हेतु मिलकर कार्य करना चाहिए।उन्होंने सभी उपस्थित ब्राह्मणों का अंगवस्त्र देकर व माला पहना कर स्वागत किया।अंत में मुख्य अतिथि ने सभी को अपना आशीर्वचन प्रदान करते हुए इस तरह के कार्यक्रम को चलाते रहने की बात कही।



