उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

सीमावर्ती गांवों में जल भराव से मच्छरों का आतंक

स्वास्थ्य विभाग नहीं करा रहा दवा का छिड़काव, रात में नींद मुश्किल।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

ब्लॉक क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में मच्छरों के प्रकोप से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नाटा, जितई, सिद्धू, कोईल, मलिकार,मोहन,नरेश लल्लू ने बताया कि सीमावर्ती गांव मिश्रौलिया, बैठवलिया, भेडिहारी,कनमिसवा,गेडहवा, झुलनीपुर आदि गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छर मारने की दवा का छिड़काव नहीं होने के कारण भारी संख्या में मच्छर पनप रहे हैं। जिससे लोगों को रात की नींद मुश्किल हो गया है। लोगों में बीमारी फैलने की चिंता सता रही है। मच्छरदानी में नहीं सोने वाले लोगों को रात भर मच्छरों के कारण जागना पड़ रहा है। घरों में साफ- सफाई व्यवस्था के बाद भी आलम यह है कि हर घरों में मच्छरों से लोग परेशान है। वही दिन ढलते ही भारी तादाद में मच्छर लोगों को परेशान करने लगते हैं। मच्छरों की अधिकता के कारण मच्छरों की अगरबत्ती काम नहीं कर रही है। पिछले कई सालों से मच्छरों की दवा का छिड़काव स्वास्थ्य विभाग द्वारा बंद कर दिया गया है। काफी समय से क्षेत्र में फागिंग भी नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के कारण पानी वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर और डीडीटी का छिड़काव कार्य नहीं हो रहा है। और नाही साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर सीमावर्ती गांव के लोगों में बीमारी का भय सताने लगा है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!