ब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

गेहूं की खड़ी फसल में लगी आग से सैकड़ों एकड़ जलकर राख

भूसे की मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं का फसल जल कर राख

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज

गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग से किसानों का सैकड़ो एकड़ गेहूं की फसल जलकर हुई राख, मचीं तबाही किसान हुए चिंतित। इस आगजनी की घटना में किसानों का पारिश्रमिक मेहनत जलकर राख हो गई। सूचना पाकर पुरन्दरपुर पुलिस व फायरब्रिगेड की दों टीमें आग को बुझाने में जुट गई।बताया जाता है कि फरेंदा क्षेत्र के मनिकौरा गांव के पूरब नहर के पास शुक्रवार को दोपहर दों बजे अचानक आग लग गई।तेज रफ्तार में चल रही पछुआ हवाओं की कहर इस तरह तबाही मचाई की सेमरा महराज, कैथवलिया सर्वजीत, सिसवनिया बुजुर्ग होते हुए भगवानपुर गांव के सिवान तक पहुंच गई। सिवान में गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।पुरन्दरपुर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में प्रयासरत रहीं। लेकिन आग इतना विकराल रूप ले लिया था कि किसी ने आग को बुझाने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाई। इस भीषण आग से जनहानि की संभावना थी लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम ने लोगों को सुरक्षित किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह आगजनी की घटना उस समय हुई जब गेहूं की खेत में डंठल का भूसा बना रही ट्रैक्टर भूसा मशीन के चिंगारी से लगीं आग पूरे सिवान में फैल गई और तबाही मचा दीं। इस आगजनी में लगभग किसानों का दो सौ एकड़ फसल जलकर राख हो गया।फरेंदा एसडीएम मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी किसानों के साथ आग बुझाने में मौजूद हुए थें।किसानों के गेहूं की फसल की हुई क्षति का मूल्यांकन राजस्व निरीक्षक द्वारा रिपोर्ट तैयार किया जाएगा।उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!