अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
शराब पिलाने के बहाने घर से बुलाया और कर दी दोस्त की हत्या।
घर वालों ने दोस्तों को बनाया आरोपी दिया प्रार्थना पत्र।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।
महाराजगंज के आनंद नगर कस्बे में घटी घटना ने दोस्ती को कलंकित कर दिया है, जहां दोस्तों ने एक युवक को शराब पीने का बहाना बनाते हुए बुलाकर उसकी हत्या कर दी है इस तरह का आरोप मृतक के परिजनों द्वारा लगाया गया है फरेंदा पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
सोमवार की रात लगभग 1:00 बजे फरेंदा पूर्वी बाईपास के पास एक खून से लत पथ युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। फरेंदा थाना के मथुरा नगर टोला फुलवरिया निवासी अरविंद चौधरी को शराब की लत थी। वह प्रतिदिन अपने दोस्तों के साथ शराब की चुस्की लेता था, दोस्त उसकी कमजोरी जानते थे। उन्होंने अरविंद को घर से रात में शराब पीने के बहाने बुलाया और उसकी हत्या कर दी। मृतक अरविंद के पिता इंद्रसेन ने कहां कि उन्हें किसी ने बताया की अरविंद बाईपास पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है, जब वहां पहुंच कर देखा तो उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान दिख रहे थे और हाथ पैर में भी फ्रैक्चर था स्थानीय लोगों की मदद से उसे चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता के अनुसार आरोपियों से अरविंद की पुरानी दुश्मनी थी जिसके कारण उसकी हत्या की गई।
थानाध्यक्ष योगेंद्र राय के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, छानबीन कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।



