अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पोक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

पुरन्दरपुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुंरदरपुर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत था इस पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी राकेश पुत्र राधेश्याम उर्फ शिबड़ सहानी उम्र करीब 23 वर्ष निवासी खालिकगढ़ टोला कुड़ियां थाना पुरंदरपुर को पुलिस टीम ने मूकबीर की सूचना पर पुरंदरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया। वादी मुकदमा ने पुरंदरपुर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी राकेश उनकी नाबालिक बहन 16 वर्षी को बहला फुसलाकर भगा ले गया था । इस मामले में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रवि प्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक भारत लाल यादव, महिला पुलिस उप निरीक्षक नेहा कुमारी तथा कांस्टेबल देवेंद्र खरवार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!