उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

शिक्षकों को मिला संगठनात्मक मार्गदर्शन,प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन।

कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ कार्यक्रम आयोजित।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, आनंदनगर महराजगंज।

जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय दक्षता प्रशिक्षण कार्यशाला सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में आयोजित किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि, संगठनात्मक समन्वय को सुदृढ़ करना तथा प्रशिक्षण की दिशा को और अधिक प्रभावी बनाना है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि संगठनात्मक कार्य करने के लिए उसके गुणवत्ता पर भी ध्यान देना चाहिए। साथ ही संगठन के नियम व दायित्व का उसी के अनुरूप पालन करना चाहिए। जिससे सभी को लाभ मिल सके। इसके अतिरिक्त प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख, प्रांत संयोजक, जिला प्रशिक्षण प्रमुख सहित विभिन्न दायित्वों पर कार्यरत कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता उल्लेखनीय रही। जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष विनोद कांत मिश्र, प्रदेश निरीक्षक जियालाल का मार्गदर्शन एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। तत्पश्चात सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आनंदनगर के प्रधानाचार्य गोविन्द चौबे द्वारा अतिथियों का औपचारिक परिचय कराया गया। परिचय सत्र के दौरान प्रशिक्षण की रूपरेखा, उद्देश्य, अपेक्षाएं व दायित्वों पर संक्षिप्त सारगर्भित प्रकाश डाला गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने प्रशिक्षण को शिक्षकों के सर्वांगीण विकास, विद्यालयों की शैक्षिक उन्नति तथा राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए अनुशासन, समर्पण, दायित्वबोध एवं नवाचार पर विशेष बल दिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने चर्चा सत्रों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपयोगी नोट्स तैयार किए तथा अपने अनुभव साझा किए।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!