उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

निचलौल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

निचलौल उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनहित, पारदर्शिता और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने को कहा।

अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। समाधान करने के उद्देश्य से तहसील निचलौल में शनिवार को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से जन सुनवाई के कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, बिजली, पेंशन तथा अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें

अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही प्रभावी निस्तारण कराया, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिली। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े और हर शिकायत का निष्पक्ष समाधान हो। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!