संदिग्ध हाल में पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव
उप निरीक्षक परवेज आलम ने शव को कब्जे में लिया

रहस्यमय हाल में पेड की डाल से लटका मिला वृद्ध का शव
लार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में रहस्यमय हाल में एक वृद्ध का शव उसी के दरवाज़े पर स्थित एक पेड की डाल में लटका मिला।
गुरुवार को बंका पुत्र भिखी उम्र 72 वर्ष ने दरवाज़े पर स्थित चीकू के पेड की डाल में गमछा लगाकर गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया या उसे लटका दिया गया है यह जांच का विषय है।
ग्रामीणों ने उसका शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को उतार कर कब्जे में ले लिया।
घर पर वह अकेले रहता था। पत्नी पत्नी लाल परी, दो बेटे भवसागर गुप्ता व नरेन्द्र गुप्ता मुंबई में रहते हैं। पत्नी भी दो माह पूर्व अपने बेटों के पास चली गई थी। कहा जा रहा है कि अवसाद में रह रहे वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है।
मृतक की तीन बेटियां किरन, सुमन व नेहा हैं जो विवाहित हैं और अपने अपने ससुराल रहती हैं।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक लार को दो बार कॉल करने के बाद उनका फोन नहीं रिसीव हुआ और न ही उन्होंने कॉल बैक किया।
एस एस आई विंध्याचल शुक्ला को फोन मिलाया गया तो उन्होंने कहा कि उप निरीक्षक परवेज आलम घटना स्थल पर गए हैं।
इस संबंध में घटना स्थल पर पहुंचे उप निरीक्षक परवेज आलम को फोन मिलाया गया तो उन्होंने बताया कि शव पेड़ से लटका मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
👇शव के लटकने की पोजिशन




