LIVE TVदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

तेज हवा के झोंके से गिरा विशालकाय गुलमोहर, लार -सलेमपुर मार्ग अवरुद्ध

स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से मार्ग साफ कराने की अपील की

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

देवरिया। शुक्रवार को अपरान्ह साढ़े तीन बजे लार – सलेमपुर मार्ग पर लार ब्लाक मुख्यालय से 40 कदम दूरी पर एक विशालकाय गुलमोहर का पद तेज हवा के झोंके के चलते मुख्य सड़क पर गिर गया। नगर पंचायत लार द्वारा लगवाया गया सड़क के किनारे का बिजली का पोल भी पेड़ गिरने की वजह से क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर गिर गया। संयोग अच्छा था कि जब पेड़ गिरा तो अतिव्यस्तम सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो गया होता। एक ई रिक्शा और एक बाइक सवार बाल बचे।

ब्लाक मुख्यालय लार के दूसरे तरफ राजेंद्र सैनी के दुकान व आवासीय भवन बने हैं। सामने पीडब्ल्यूडी की सीमा में एक विशालकाय गुलमोहर का पेड़ था। आज पछुआ हवा तेज बह रही थी। पेड़ हवा के झोंके को बर्दाश्त नहीं कर सका और जड़ सहित सड़क पर उखड़ कर गिर गया। सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन प्रभावित है। छोटे वाहन तो किनारे से निकल जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क से पेड़ हटवाने की अपील की है, जिससे आवागमन बहाल हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!