उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस उपाधीक्षक ने एसएसबी व पुलिस टीम के साथ पैदल मार्च कर सीमा सुरक्षा का लिया जायजा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्द नगर महराजगंज।

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एसएसबी एवं पुलिस टीम द्वारा पैदल गस्त कर सीमा पर सुरक्षा का इंतजाम देखा गया। कोल्हुई थाना क्षेत्र के सीमा के गांवों से होने वाली तस्करी व अनैतिक कार्यों के रोकथाम के उद्देश्य से संयुक्त टीम द्वारा पैदल गस्त कर तस्करों एवं अपराधियो को अल्टीमेटम दिया गया। प्रतिदिन बार्डर से भारतीय खाद व अवैध नेपाली शराब की तस्करी को लेकर टीम सख्ती के मूड में दिखी। पुलिस उपाधीक्षक अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि किसी भी कीमत पर सीमा क्षेत्र का दुरुपयोग नही होने दिया जाएगा। लोगो को आने जाने की सहूलियत दी जाती है लेकिन इसी लूप होल का फायदा तस्करी करने वाले भी उठाने लगते है। ऐसे लोगो की गतिविधियों पर लगाम लगाना पहली प्राथमिकता है। गश्ती टीम में पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह,चौकी इंचार्ज जोगियाबारी हौशला प्रसाद, व एसएसबी टीम के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!