उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज पुलिस ने बाग बगीचों के बीच बने अस्थाई जूए के एक अड्डे से पांच को किया गिरफ्तार।

अस्थाई अड्डों का अस्थाई खुलासा?

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज नगर पंचायत के अंतर्गत बाग बगीचों मे चल रहे जूए के अस्थाई अड्डों में से एक अड्डे को पुलिस टीम ने ढूंढ लिया है और पांच जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाई की है । ऐसे कई अड्डों का खुलासा अभी बाकी है।

इस मामले में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नपं बृजमनगंज के बहदूरी रोड पर सुनसान बाग के अंदर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुल पांच लोगों को पकड़ लिया गया। उनके पास से ताश के पत्ते व 2290 रुपये बरामद हुए हैं। सभी को जुआ अधिनियम के गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!