सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल,सिद्धार्थ नगर जिला अस्पताल रेफर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज थाना अंतर्गत कोल्हुई मार्ग पर सायं काल दो मोटरसाइकिल का आपस में टक्कर हो गया जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।यह दुर्घटना बनजरहा सोनबरसा पोल्ट्री फार्म के पास हुई। वहां उपस्थित राहगीरों ने
तत्काल एंबुलेंस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया ।
थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया की ग्राम सभा मदरहना निवासी तेज प्रताप अपनी बहन के यहां से मोटरसाइकिल से बृजमनगंज की ओर आ रहे थे इसी दौरान बृजमनगंज निवासी विनय विश्वकर्मा अपने मांमा के लड़के अरुण विश्वकर्मा के साथ दूसरी मोटरसाइकिल से बृजमनगंज की तरफ से आ रहे थे ,पोल्ट्री फार्म के पास एक मोटरसाइकिल के अचानक मुड़ने से दोनों में टक्कर हो गई ।टक्कर बहुत भयानक था। आनन फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।



