उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एसपी ने पुरंदरपुर थाना परिसर में नवनिर्मित प्रवेश द्वार का किया उद्घाटन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना पुरंदरपुर में नवनिर्मित बाउंड्री प्रवेश द्वार एवं थाना परिसर के सौंदरीकरण कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया ।नए प्रवेश द्वार से थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है ।वहां सुंदरीकरण कार्य में पुलिस कर्मियों आमजन दोनों को स्वच्छ वातावरण प्राप्त होगा। एसपी ने थाना स्टाफ को निर्देश दिया कि परिसर को हमेशा साफ सुथरा हरा-भरा बनाए रखा जाए। जनता की सेवा में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी थानों को चरणबद्ध तरीके से सौंदर्यकरण एवं आधुनिकीकरण किया जा रहा है ताकि पुलिस और जनता के बीच समन्वय और मजबूत हो सके ।लोगों के आने-जाने पर सहजता व सुविधा प्राप्त हो ।उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी फरेंदा ,थाना प्रभारी पुरंदरपुर ,पुलिस स्टाफ सहित सैकड़ो गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!