उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

जिलाधिकारी का मतदाताओं से सीधा संवाद जारी।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा मतदाताओं से सीधा जनसंवाद का क्रम मंगलवार एवं बुधवार को भी जारी रहा रोजाना की तरह सुबह 11 बजे से 12 तक उन्होंने फोन पर एस आईं आर प्रक्रिया से संबंधित समस्याएं सुनी और उनके समाधान के निर्देश दिए 1 घंटे की अवधि कल 19 मतदाताओं ने फोन कर अपनी संका साझा की। मुख्य समस्याओं में दूसरी जगह नाम होने पर कटौती ,ऑनलाइन फॉर्म से परेशानी, मतदाता सूची में नाम की त्रुटि और बीएलओ द्वारा रिसीविंग न दिए जाने जैसी शिकायत शामिल रहे। जिला अधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनकर तत्काल समाधान कराया। उन्होंने मतदाताओं को एस आई आर प्रक्रिया ,ऑनलाइन फॉर्म भरने की जानकारी देते हुए बताया कि 2003 की मतदाता सूची सभी बीएलओ और सहयोगी कर्मियों के पास उपलब्ध है ,मतदाता चाहे तो उनसे या चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सूची प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी प्रतिदिन लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उनका समाधान कर रहे हैं।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!