मिशन शक्ति 5.0 के तहत मिश्रौलिया में एक दिवसीय चौपाल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मार्गदर्शी नारी सुरक्षा , नारी स्वालंबन, नारी सशक्तिकरण विषय पर बृजमनगंज थाना अंतर्गत
मिस्रौलिया में स्थानीय मिशन शक्ति टीम/साइबर टीम/ एंटी रोमियो टीम के तहत राधिका देवी कन्या जूनियर हाईस्कूल मिश्रवलिया में महिलाओ और बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से
संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था।बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090 1076 181 112 1930 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों सहित अनेक लोग मौजूद रहे।



