उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एस आई आर और फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जिला अधिकारी नाराज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार को लखिमा ग्राम पंचायत में विशेष गहन पुनरीक्षण और फार्मर रजिस्ट्री कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ द्वारा किए जा रहे प्रपत्र वितरण प्रगति और डिजिटाइजेशन की धीमी गति पर डीएम ने असंतोष जताया और कार्य को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए बूथ संख्या 270 पर कूल 968 में से 632, बूथ संख्या 271 पर 280 में से 617, बूथ संख्या 272 पर 1091 में से 772, बूथ संख्या 273 पर 283 में से 701 तथा भू संख्या 274 पर 1106 में से 659 फॉर्म डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हुआ था।डीएम ने निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं से संपर्क नहीं हो पा रहा है उन्हें न्यूनतम तीन बार बुलावा भेजा जाए ।उन्होंने बीएलओ को स्पष्ट तस्वीर संलग्न करने और आवश्यकता पड़ने पर स्वयं मोबाइल से फोटो लेकर अपडेट करने के लिए निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने आर ओ को कम प्रगति वाले बूथों की दैनिक समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीणों से अपील की एस आई आर फॉर्म समय पर जमा करें अन्यथा मतदाता सूची से नाम छूट सकता है। पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री की भी समीक्षा की गई जहां 94 में से 64 किसानों का पंजीकरण हुआ था। नाम की विसंगति और वरासत अपडेट ना होने की समस्याओं को जल्द हल करने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड और फार्मर रजिस्ट्री के महत्व को समझाया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!