खेलकूद से शारीरिक व मानसिक विकास -विंध्याचल शुक्ला
कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल लार में त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव खेलकूद का हुआ आगाज

बुरे प्रवृति से दूर रहकर बने अच्छे नागरिक : कमलेश यादव

स्वभिमान जागरण देवरिया
गुरुवार को जिले के लार में कोलम्बस इंटरनेशनल स्कूल में त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद के आयोजन का शुभारम्भ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि लार थाना के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल शुक्ल व विशिष्ठ अतिथि लार कस्बा चौकी प्रभारी कमलेश यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। स्कूल में पहुँचने पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार के मार्च, मशाल, झांकी के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।
मंच पर पहुंचते ही अतिथियों को बैज लगाकर व अंग वस्त्र, मोमेंटम देकर प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह ने स्वागत किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए लार के कार्यवाहक प्रभारी विंध्याचल शुक्ल ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने बच्चों -बच्चियों को मिशन शक्ति के बारे में बताया। सरकार द्वारा आयोजित मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। मुख्य रूप से 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन नंबर), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), और 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एंबुलेंस) जैसे नंबर के बारे में जानकारी दी।विशिष्ट अतिथि चौकी प्रभारी कस्बा लार कमलेश यादव ने बच्चों को बुरी प्रवृति से दूर रहकर अच्छे नागरिक बनने की सलाह दी।
पुलिस अधिकारियों ने अल्प समय देकर छोटे बच्चों का मनोबल बढ़ाया। समारोह के अंतिम दिन 13 दिसंबर को छात्र -छात्राएँ विभिन्न प्रकार स्टाल लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी देवानन्द स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय मठ लार के प्राचार्य डॉ ब्रह्मानंद सिंह होंगे।



