उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कड़ाके की ठंड में जिलाधिकारी का औचक निरीक्षण।

अलाव और रैन बसेरो कि व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज कड़ाके की ठंड के बीच जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा बीती रात अचानक सड़कों पर उतर गए और जनपद के अलाव , रेन बसेरो की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सक्सेना चौक ,बस स्टेशन, जिला अस्पताल, सिविल लाइंस सहित कई प्रमुख स्थलों पर जाकर अलाव व्यवस्था की वास्तविक स्थिति देखी और राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी प्रतिक्रिया जानी। लोगों ने बताया की अलाव से उन्हें ठंड में काफी राहत मिलती है। सिविल लाइंस रैन बसेरे में एक प्रदीप यादव नामक पथिक ने उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया ।उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे मरीजों की परिजनों से बातचीत की, सभी ने साफ सफाई गर्म पानी प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सहित उपलब्ध सेवाओं कोअच्छा बताया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं, ट्रामा सेंटर,दवा की उपलब्धता की भी जानकारी ली, मरीज ने समय से उपचार उपलब्ध होने की बात कही, आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर श्रेतांशु शाही मौजूद रहे ।मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में सभी रैन बसेरे को सक्रिय कर दिया गया है ,और 69 स्थान पर अलाव की व्यवस्था की गई है ।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की ठंड से बचाव की सभी सुविधाएं बेहतर ढंग से चलाए जाएं ।निरीक्षण के दौरान डॉक्टर एस .के. द्विवेदी, डॉ ए. बी. त्रिपाठी ई.ओ .आलोक कुमार और जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!