उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

महराजगंज जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मिठौरा का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय की समग्र व्यवस्थाओं का विस्तृत समीक्षा किया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिषर ,कक्षा ,कक्ष ,रसोई, छात्रावास, शौचालय सहित सभी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया ।जिलाधिकारी ने बीएसए से छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था एवं दैनिक गतिविधियों की पूरी जानकारी ली ।कक्षा 6 और 8 की स्मार्ट टीवी क्रियाशील ना होने पर नाराजगी जाहिर की।उसे ठीक करा कर शिक्षण तकनीकी में प्रभावी उपयोग करने का निर्देश दिया। रसोई घर में भोजन की गुणवत्ता का जांच करते हुए उनकी पोषण व गुणवत्ता पर ध्यान देने की बात कही ।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें निडर होकर लक्ष्य निर्धारित करने और लगन से पढ़ाई जारी करने की प्रेरणा दी उन्होंने सीएमओ को छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त कर सुरक्षित व स्वच्छ और अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण में सीएमओ श्रीकांत शुक्ला बीएसए सुश्री रिद्धि पांडेय, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी त्रिपाठी आदि सभी समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!