कोतवाली साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही साइबर फ्रॉड के ₹50000 वापस कराए।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।
महाराजगंज पुलिस अधीक्षक के आदेश के पालन में साइबर फ्रॉड मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली की साइबर सेल टीम ने रुपया 50000 की बारामदगी कर पीड़ित को वापस कराई।अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।साइबर फ्रॉड का शिकार श्री चाव अखिल म्होत्रे पुत्र जो नाका सिंह मोट्रे निवासी ग्राम लगव जिला नमसई अरुणाचल प्रदेश, हाल मुकाम 22 वन वाहिनी एसएसबी थाना कोतवाली महाराजगंज के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी lपीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए जांच की और आज 13 दिसंबर 2025 को ठगी गई राशि सफलता पूर्वक वापस कराई ।बरामद करने वाली टीम में उप निरीक्षक सूरज कुमार कांस्टेबल अमरनाथ गौंड और महिला कांस्टेबल सपना चौबे शामिल रही पुलिस ने नागरिकों से अपील की की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।



