उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक बैठक आयोजित।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज पुलिस अधीक्षक के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई की मासिक समन्वय बैठक एवं कार्यशालाआयोजित की गई ।कार्यशाला का आयोजन क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय ने की। बाल संरक्षण एवं किशोर न्यायालय अधिनियम 2015 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में जनपद के सभी स्थानों पर निशुल्क बाल कल्याण पुलिस अधिकारी प्रभारी संप्रवर्तन ,चाइल्ड लाइन अधिकारी , सम अभियोजन अधिकारी, बेसिक शिक्षा विभाग, सीडब्लू सी ,महिला आरक्षी सहित विभिन्न विभागों की प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में छोटे व गंभीर जघन्य अपराधों की श्रेणियां, किशोर न्याय अधिनियम की धारा 94 के तहत आयु निर्धारण दंड प्रावधानों के प्रयोग तथा बच्चों की राहत व पुनर्वास की पर जानकारी दी गई। पासको एक्ट के मामले में पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने व समन क व ख भरने, तामील करने व नशा विरोधी पर भी चर्चा की गई ।बैठक में बाल श्रम, बाल विवाह जैसे मामलों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!