उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सीएम डैशबोर्ड पर विकास योजनाओ की समीक्षा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न योजनाओं का सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा की ।बैठक में पंचायती राज ,कृषि स्वास्थ्य महिला एवं बाल कल्याण सहकारिता, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और उद्योग सहित अनेक विभागों की योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई जिलाधिकारी ने बी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागध्यक्षों और कार्यालयध्यक्षों को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। पीएम सूर्य घर योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर उन्होंने सभी वीडियो को कड़ी हिदायत देते हुए प्रभावी कार्य योजना बनाकर लक्ष्य प्राप्त करने को कहा। ग्राम पंचायत स्तर पर सचिवों को लक्ष्य निर्धारितकर योजना बढ़ाने पर निर्देश दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी निर्माण तेज करने पर जोर दिया ।छात्रवृत्ति आवेदनों के संबंध में समाज कल्याण पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को विद्यालयों में समन्वय बनाकर समय से अग्रशा रित करने के निर्देश दिए। विलंब करने वाले विद्यालयो के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी । जिलाधिकारी ने कहा जो समय से नहीं करेगा उसकी जवाब दे ही तय की जाएगी ।बैठक में डी बी ओ बी. एन.कनौजिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!