पांच ब्लाकों के 158 दिव्यांग छात्रों में 192 उपकरण का हुआ वितरण।
शिक्षा विभाग की विशेष पहल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
बृजमनगंज के बीआरसी परिसर में सोमवार को समग्र शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के अंतर्गत एलिंको कानपुर द्वारा दिव्यांग छात्रों को उपकरण का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक केके सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिव्यांग छात्र छात्राओं में उपकरण का वितरण किया जाना बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज महाराजगंज जनपद के कुल पांच ब्लॉकों नौंतनवा लक्ष्मीपुर बृजमनगंज फरेंदा धानी क्षेत्र के कुल 158 छात्रों को 192 उपकरण वितरित किया गया।
इस अवसर पर हीराराज, विनय सिंह, दिनेश यादव, सुनील शुक्ला, विश्लेष चौरसिया, राजेश, अवधेश पाल, मनोज, अविनाश पटेल, आलोक रंजन सहित अन्य मौजूद रहे।



