उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज के फुलमनहा में पांच दिवसीय बौद्ध धम्म जागरण आज से।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज क्षेत्र के फुलमनहा स्थित भीम राव अंबेडकर पार्क में आज से विशाल पंच दिवसीय बौद्ध धम्म जागरण का आयोजन शुरू हो जाएगा। बौद्ध धम्म जागरण का कार्यक्रम 19 दिसंबर दिन शुक्रवार तक चलेगा। जागरण के दौरान प्रतिदिन दो सत्रों में धम्म प्रवचन आयोजित किए जाएंगे ।पहला सत्र दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक और दूसरा सत्र रात्रि 8:00 बजे से मध्यरात्रि 12:00 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राष्ट्र कवि आर .एल.बौद्ध और कुमारी संघप्रिया बौद्ध होंगे ।वे संगीतमय कथा के माध्यम से महात्मा भगवान बुद्ध के धम्म और उनके महत्वपूर्ण दुनिया में दिए गए संदेशों पर प्रकाश डालेंगे । जनकल्याण समिति के अध्यक्ष जोगमन भारती ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी ,उन्होंने क्षेत्र वासियों से अपील किया है कि लोग अधिक सभी संख्या में पहुंचकर इस वृहद आयोजन को सफल बनाएं और ज्ञानमई, अमृत बचनो को आत्मसात करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!