LIVE TVअपराधदेवरियाब्रेकिंग न्यूज़

लार से किशोरी का अपहरण, केस दर्ज

चकरा पाण्डेय गाँव का है आरोपी युवक

स्वाभिमान जागरण देवरिया

एक गाँव से लार में पढ़ने के लिए गयी 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण हो गया। कक्षा 9 की छात्रा के अपहरण की सूचना उसकी मां की तरफ से लार थाने में दी गयी। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर छात्रा को बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गयी है।

किशोरी की माँ के तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हमारी लड़की को मगहरा का लड़का जो चकरा ग्राम का रहने वाला है नाम ऋषिकेश है उसके पिता का नाम बाबूलाल है। जो 18/12/2025 को दिन में 9 बजे लार से लेकर भाग गया तथा हमारी लड़की को तिलौली सोहनाग मन्दिर के पास अपनी बहन के पास रखा है लड़के के मो0न0 पर बात करने पर कह रहा है जो करना है कर लो।

लार पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। बहुत जल्द किशोरी बरामद हो जाएगी और आरोपी पकड़ लिया जाएगा।

*****************

किशोरवय में भागने -भगाने की बढ़ी प्रवृति, पुलिस पर बढ़ रहा अतिरिक्त बोझ

प्रायः सुनने को आ रहा कि अमुक गाँव की एक लड़की का अपहरण हो गया। अखबारों में भी इस प्रकार के अपहरण की कहानियां आये दिन प्रकाशित हो रही। क़ानून की भाषा में आप अपहरण कह सकते हैं, लेकिन दरअसल में यह भागने -भगाने का मामला है। पुलिस थानों में आये दिन इस प्रकार के अपराध दर्ज हो रहे। जिन परिवारों की लड़कियां किसी युवक के साथ भाग जा रही हैं वे थाने में केस लिखाने के बाद आराम से घर बैठ जा रहा और पुलिस कभी दिल्ली तो कभी मुंबई, कभी हरियाणा तो कभी पंजाब दौड़ती रहती। लड़की को बरामद करने में पुलिस को जो अर्थ, समय, श्रम जाया करना पड़ता है उसकी कहीं कोई गणना नहीं होती।

स्वाभिमान जागरण की अपील है कि अपने परिवार के बच्चों पर निगरानी रखें, संस्कार दें। उन्हें लोक मर्यादा का पाठ पढ़ाएं। पढ़ने के लिए कस्बे या शहर में गए बच्चे क्या कर रहे इस पर कभी कोई अभिभावक ध्यान नहीं देता और नासमझी की वजह से उनके बच्चे ही उन परिवारों की प्रतिष्ठा धूमिल कर रहे है। विशेषकर किशोरवय उम्र में इस प्रकार की घटनाएं बढ़ी हैं।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!