फतेहपुर

घरेलू कलह से परेशान विधवा महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खखरेरू  फतेहपुर:- थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोट, मजरा चंदन मऊ में घरेलू कलह के चलते एक विधवा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कोट मजरा चंदन मऊ गांव निवासी माया देवी पत्नी स्वर्गीय रामचंद्र (उम्र लगभग 26 वर्ष) ने रविवार देर रात अपनी कच्ची कोठरी के अंदर बांस में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पिता नाथन निषाद निवासी शाहपुर, थाना महेवा घाट, जनपद कौशांबी, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2019 में रामचंद्र के साथ की थी। करीब तीन वर्ष पूर्व आकस्मिक रूप से रामचंद्र की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद माया देवी अपने दो छोटे बच्चों आकाश 3 वर्ष और विकास 2 वर्ष के साथ ससुराल में रहकर मेहनत-मजदूरी कर जीवन यापन कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान सास, ससुर और देवर द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर माया देवी ने सोमवार को आत्मघाती कदम उठा लिया।

इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर श्यामसुंदर गिरी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!