उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

तस्करी का 133 बैग ब्राजीलियन (पॉपकॉर्न), मक्का बरामद ।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज ।

 

जनपद महाराजगंज पुलिस ने भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है ।पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान बज्र के तहत निचलौल पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने 133 बोरी ब्राज़ीलियन पॉपकॉर्न मक्का बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में गठित संयुक्त टीम के मुताबिक यह मुखबिर सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीमा स्तंभ संख्या 499के निकट कनमिसवा गांव के निकट खेत में बड़े पैमाने पर खेप पाया गया ।कस्टम एक्ट की धारा 11 के अंतर्गत तस्करी का है ,इसके बाद पुलिस ने माल को कब्जे में लेकर अग्रिम विधि कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क इकाई निचलौल को सुपुर्द कर दिया ।पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी और अपराधों पर रोक लगाने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्कता और मुस्तैदी से कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!