फतेहपुर

लोहंगपुर में धर्म परिवर्तन का आरोप, ग्रामीण ने लगाई न्याय की गुहार

खखरेरू /फतेहपुर थाना क्षेत्र के जहांगीर नगर गहुरे मजरे लोहंगपुर गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। गांव निवासी बिहारी लाल ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर गरीब और कमजोर वर्ग के ग्रामीणों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

Bशिकायतकर्ता बिहारी लाल के अनुसार, गांव के ही सुनील पासवान, संगीता पासवान, बलराज पासवान और रामस द्वारा लंबे समय से ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि शिक्षा, नौकरी, इलाज और आर्थिक सहायता का लालच देकर लोगों को ईसाई धर्म स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बिहारी लाल ने अपनी शिकायत में बताया कि 21 दिसंबर 2025 को अनिल कुमार पासवान एवं उसके साथियों ने बलराज पासवान के घर पर बैठक कर हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी की। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन दिए गए।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्हें भी धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया गया तो उन्होंने इसका विरोध किया। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह और उनका परिवार भयभीत है।

पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में क्राइम इंस्पेक्टर श्यामसुंदर गिरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!