प्रेम सिंह अध्यक्ष एवं अजीत मणि महामंत्री एवं उपाध्यक्ष पद पर विनय श्रीवास्तव निर्वाचित।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता फरेंदा महराजगंज।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन फरेंदा का चुनाव मंगलवार को चुनाव अधिकारी विनोद चंद मणि , ध्रुव नरायण मिश्रा, झिनकू त्रिपाठी, देवता पांडेय, ज्वाला मणि , के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ । जिसमे 145 मत मे से 141 लोगो ने मतदान किया ।अध्यक्ष पद के लिये 2 प्रत्यासी मैदान में थे जिसमें , प्रेम कुमार सिंह को 85 मत एवं प्रदीप मौर्या 55 मत मिले । बल्कि 1 मत अवैध पाया गया ।जिसमे अध्यक्ष पद पर प्रेम कुमार सिंह 30 वोट से विजयी हुये वही महामंत्री पद के लिये भी भी दो प्रत्यासी मैदान में थे महामंत्री पद पर , अजीत मणि को 82 मत,
उमाकान्त यादव को 58 मत मिला । जिसमें अजीत माणि 24 वोट से विजयी हुये । बल्कि एक मत अवैध मिला । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिये 2 प्रत्यासी थे जिसमें विनय श्रीवास्तव को 93 मत एवं परमात्मा त्रिपाठी को 47 मत मिले जिसमें विनय ने 46 मतो से विजय प्राप्त की बल्कि एक वोट अवैध पाया गया । वही कोषाध्यक्ष पद पर दशरथ प्रसाद को 88 मत मिला वही ओंकार मौर्या 52 वोट मिले । दशरथ 36 वोट से विजयी हुये । बाकी पद के लिये एक- एक प्रत्यासियो ने पर्चा भरा जो निर्विरोध चुने गए । जिसमें सयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर मो. अजरूद्दीन,सयुंक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर बबलू यादव व संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर राकेश कुमार द्विवेदी , कनिष्ठ कार्यकारणी में महिमा पाठक , प्रमोद कुमार चौहान का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
इस दौरान जीतने वाले सभी पदाधिकारियों को निर्वतमान अध्यक्ष रविन्द्र उपाध्याय , निवर्तमान महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा, ज्वाला मणि त्रिपाठी,सुदेश मोहन श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पांडेय, राम सहाय गुप्ता, उदय शंकर चौरासिया, सतेन्द्र सिह, सुनील कुमार श्रीवास्तव ,शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ,सुरेन्द्र नाथ पाडेय, प्रदीप श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव,अरविंद उपाध्याय, सचिन त्रिपाठी, मृदुल प्रकाश यादव, शमशाद अली , संतोष पांडेय, डी एन चतुर्वेदी, , इन्द्र किशोर चौधरी, सनद त्रिपाठी, मृत्युजंय शुक्ला, नरेन्द्र द्विवेदी सहित तमाम वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बधाई दी ।



