ग्राम प्रधान ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, बुजुर्गों के खिले चेहरे।
ग्राम पंचायत एकमा में आयोजित हुआ कार्यक्रम, 165 कंबल का हुआ वितरण।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
महराजगंज जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत एकमा के ग्राम प्रधान तजेंद्र पाल सिंह उर्फ गोल्डी सिंह ने गरीबों, दिव्यांगों व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किया, कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए, बढ़ते ठंढ को देखते हुए समाजसेवियों ने जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए लक्ष्मीपुर के ग्राम प्रधान तजेंद्र पाल सिंह उर्फ गोल्डी सिंह ने गरीबों में 165 कंबल वितरण किया, कंबल पाते ही बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे और आशीर्वाद देने लगे। इस दौरान तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा की ठंड अधिक पड़ रही है ठंड से बचने के लिए लोगों को कंबल की आवश्यकता है इसलिए कंबल वितरण किया गया। जरूरतमंदों की मदद करना बड़ा पुण्य का कार्य है । हर व्यक्ति को अपने हिसाब से असहायों की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर दुर्गा शंकर,कन्हैया, विजय मद्धेशिया, सनी शुक्ला सहित ग्रामीण मौजूद रहे।



