उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने मृत आरक्षी को दी भावभीनी विदाई।

पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज

बृजमनगंज थाना के धानी चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य 40 की ड्यूटी के दौरान सोमवार को निधन हो गया ।निधन के बाद मंगलवार को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई ।एसपी सोमेंद्र मीणा समेत सभी पुलिस अधिकारी मुख्य आरक्षी के शव पर पुष्प अर्पित किया ।एसपी ने मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान पुलिस लाइन का माहौल बेहद भावुक नजर आया। मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लोहारा के निवासी थे। परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बच्चे है। उनका बड़ा लड़का 12 वर्ष का है । सोमवार को ड्यूटी के दौरान मुख्य आरक्षी रामनयन की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। शव को पुलिस लाइन लाया गया ।मुख्य आरक्षी के पिता लालता मौर्य परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बेटे के निधन की खबर सुनकर पुलिस लाइन पहुंच गए। एसपी सोमेंद्र मीणा भी लाइन पहुंच कर परिजनों से बातचीत की , और इस घड़ी में साथ देने का भरोसा दिया, कहा कि घटना से पूरा पुलिस परिवारों का शोकाकुल है। परिवार को विभाग की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया ,कहा कि परिवार के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला रहेगा ।सभी विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसपी ने पुलिस लाइंस में दिवंगत मुख्य आरक्षी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ पार्थिव शरीर की अंतिम विदाई दी। एसपी सोमेंद्र मीणा ने स्वयं पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम यात्रा भी शामिल हुए और कहा कि मुख्य आरक्षी रामनयन मौर्य का एक कर्तव्यनिष्ठ,अनुशासित और मिलनसार पुलिसकर्मी थे। उन्होंने अपने सेवा काल में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जन सेवा में अहम भूमिका निभाई, उनकी ईमानदारी और समर्पण को विभाग सदा स्मरण रखेगा।अंतिम विदाई के अवसर पर बृजमनगंज थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस व कर्मचारी बड़ी संख्या मौजूद रहे ।सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!