पति ने पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट डाला, पुलिस कर रही जांच।
प्रेमी संग फरार होने से नाराज़ बताया जा रहा था।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनंदनगर महराजगंज।
पति पत्नी का रिस्ता विश्वास का प्रतीक है लेकिन क्षेत्र के एक युवक ने अपने ही पत्नी का आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर डाल कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। बताया जा रहा है कि कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अपनी पत्नी के प्रेमी संग फरार हो जाने से नाराज हो गया था और उसकी आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट पर डाल कर प्रसारित कर दिया, जिसके बाद पूरा मामला सुर्खियों में आ गया। उक्त घटना वैवाहिक जीवन में विश्वासघात और बदले की भावना का एक बेहद गंभीर उदाहरण बन गई है। प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ सुखी वैवाहिक जीवन जी रहा था। लेकिन करीब एक महीने पहले उसकी पत्नी अचानक घर से गायब हो गई। जांच में पता चला कि वह किसी अन्य व्यक्ति के साथ फरार हो गई थी। पति ने कई बार पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की और घर लौटने की विनती की, लेकिन पत्नी नहीं मानी। बार-बार संपर्क विफल होने पर युवक ने गुस्से और निराशा में अपनी पत्नी का पुराना आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा, जिससे न केवल परिवार की इज्जत पर सवाल उठ रहे है।बल्कि इलाके में भी चर्चा का विषय बन गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पत्नी के लापता होने की गुमशुदगी पहले ही दर्ज की जा चुकी है। वीडियो वायरल होने की शिकायत मिलने के बाद पूरी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। आगे आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।



