कोल्हुई में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन, लोगो ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।
“हिंदू सम्मेलन का आयोजन रविवार को कोल्हुई कस्बे में स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में हुआ। जहां पर क्षेत्र के लोगो ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया। सम्मेलन में भारत के हिंदुओं को संगठित रहने का आह्वान किया गया। आरएसएस के गोरक्ष प्रान्त धर्म जागरण प्रमुख तारकेश्वर नाथ ने कहा कि हिंदू विश्व का कल्याण चाहते हैं और हिंदू धर्म ही ऐसा है जो सभी का कल्याण चाहता है। यदि हिंदू संगठित होगा तो ही विश्व का कल्याण मुमकिन है।उन्होंने बताया कि हिंदुओ को जगाने के लिए हिंदू सम्मेलन देश के कोने कोने में हो रहा है। लोगो को जागरूक करते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर, संघ निरंतर हिंदू सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। आरएसएस जिला प्रचारक नागेंद्र जी ने कहा कि आज हमारी संस्कृति पर आक्रमण हो रहे हैं, हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए एक होना होगा। हम छोटे-छोटे पंथों एवं जातियों में बंटकर अपनी संस्कृति को कमजोर कर रहे हैं। भारत संतों की भूमि है, धर्म की भूमि है। जब-जब अधर्म बढ़ा है, तब-तब धर्म का उत्थान हुआ है और अधर्म का नाश हुआ है। जो अमिट है वही सनातन है। भारत सनातन संस्कृति की भूमि है। सीमा जागरण मंच के प्रान्त अध्यक्ष श्रीराम सिंह ने कहा मातृ शक्ति की भूमिका आदि काल से महत्वपूर्ण रही है। हमें एकजुट होकर रहना होगा, जिससे राष्ट्र का उत्थान हो सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरलीधर चौधरी ने किया व संचालन कुंजबिहारी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि बृजेश शास्त्री विशिष्ट अतिथि संतोष दयाल शास्त्री,जिला कार्यवाहक विवेक श्रीवास्तव , आचार्य प्रेम शंकर चतुर्वेदी, सूर्यवीर सिंह ,राममिलन जायसवाल , राहुल सिंह, श्रीराम जायसवाल, हृदय उपाध्याय, रामकेश प्रजापति, मधुर सिंह, अनिल मिश्रा, दिनेश पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



