LIVE TVउत्तर प्रदेशखेलब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बनकटा की टीम सेमी फाइनल में पहुंची

क्रिकेट मैच

स्वाभिमान जागरण देवरिया

बनकटा की टीम ने केसीएम नवलपुर की टीम को हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में किया प्रेवश

लार क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 4 प्रतियोगिता स्वामी देवानंद मठ इंटर कॉलेज के ग्राउंड में सातवां दिन का मैच बनकटा बनाम केसीएम नवलपुर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बनकटा की टीम नें विनय साहनी के शानदार शतक की बदौलत द्वारा निर्धारित 12 ओवर में 191 रनो का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया गया। जवाब में उतरी केसीएम नवलपुर की टीम 142 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार बनकटा की टीम 50 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता के सेमीफाइलन में प्रेवश करने वाली पहली टीम बन गयी। मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी भावी चेयरमैन प्रत्याशी डिब्लू लारी द्वारा फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया गया। मैच का आयोजन रजत सिंह गोलू की अध्यक्षता में तथा कमेटी के अन्य सदस्यगण सूरज वर्मा, विनीत, गुड्डन, इमरान, शुभम सिंह, डी0बी0, आदि लोगों द्वारा कराया जा रहा है। मैच में निर्णायक की भूमिका में रणजीत सिंह यादव व मोनू सुतावरी मौजूद रहे।

विज्ञापन 👇🏿

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!