शीतलहर का प्रकोप, ठण्ड से जन जीवन पर प्रतिकूल असर
घने कोहरे की वजह से आवागमन प्रभावित

Ad👇


****************
मन्नवर अंसारी /स्वाभिमान जागरण लार
क्षेत्र में शीत लहर व भीषण ठण्ड से जन जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव देखा गया। घने कोहरे से यातायात प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आये। सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ रहा है । मंगलवार को दिन में एक घंटे के लिए भगवान सूर्य निकले, लेकिन कुछ ही देर बाद भयंकर शीत लहर औरपछुआ हवा ने मौसम को अत्यधिक ठंडा बना दिया। लोग ठंड से पूरे दिन कांपते रहे। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सड़क किनारे अलाव तापते देखा गया। सड़कों पर लोग ऊनी वस्त्र व कपड़े पहने मुंह बांध कर साल ओढ़े जाते दिखे। ठंड से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। न्यूनतम तापमान आठ डिग्री व अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से लेकर दिन में 12 बजे तक कोहरा छाया रहा। ठण्ड से बचाने के लिए लोग जगह जगह अलाव जला रहे। चाय व अंडे की दुकानों पर काफी भीड़ देखी गयी।
जानकार लोगों का कहना है कि अदरक की चाय, तुलसी की चाय, हल्दी वाला दूध, या गर्म सूप पीने से कुछ राहत मिलती है।



