उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

निर्वाचक नामावली का ड्राफ्ट रोल प्रकाशित

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महाराजगंज।

 

महाराजगंज जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को एसआईआर के अंतर्गत निर्वाचक नामावली के आलेख प्रशासन को लेकर मीडिया से वार्ता की उन्होंने बताया कि जनपद में 4 नवंबर से शुरू हुए एसआईआर अभियान का प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया और आज निर्वाचक नामावली का ड्राफ्ट रोल प्रकाशित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि ड्राफ्ट रोल में कुल 16,91,437 मतदाताओं के नाम शामिल हैं तथा सभी मतदाताओं के प्रपत्रों को डिजिटलाइज्ड किया जा चुका है । एस आई आर से पूर्व जनपद में कुल 19, 92,459 मतदाता पंजीकृत थे। अभियान के दौरान लगभग शत प्रतिशत मतदाताओं से संपर्क का प्रयास किया गया उन्होंने जानकारी दी कि सत्यापन में 57,072 मतदाता मृत पाए गए 71,861 अनुपस्थित या अनट्रेसबल हैं और 1,30,353 मतदाता स्थाई रूप से स्थानांतरित हो चुके हैं तथा 39,373 मतदाता पहले से अन्यत्र पंजीकृत पाए गए ।इस प्रकार कुल मत कुल 3,01,022 मतदाताओं की गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हो सके। जिलाधिकारी ने बताया कि 6 फरवरी 2026 तक दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा ।इसके लिए 133 अधिकारियों को नामित किया गया है। प्रत्येक बूथ पर ड्राफ्ट रोल चश्मा किया जाएगा और मतदाता इसे ऑनलाइन भी देख सकेंगे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!