उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज ।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर बुधवार को बृजमनगंज के कोल्हुई तिराहा व सोनाबंदी में निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
लोक निर्माण विभाग की ओर से बताया गया कि सड़क सुरक्षा के नियमो का पालन करने से दुर्घटना से बचा जा सकता है। जेब्रा क्रासिंग से ही सड़क पार करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नियमो का पालन न करने व जानकारी के अभाव में मार्ग दुर्घटना होती है।
इस अवसर अधिशासी अभियंता एडिशन सिंह, सहायक अभियंता नवनीत सिंह, अवर अभियंता संदीप भारती, उमेशचंद राम, सुरेंद्र प्रसाद, सोनू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, चंद्रशेखर सिंह, राजकुमार यादव, बबलू जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।



