लार पुलिस ने तीन पशु तस्करों को पकड़ा, चार गो वंश कराये मुक्त
रावत पार रघेन के समीप हुई गिरफ्तारी

स्वाभिमान जागरण देवरिया। मेहरौना बार्डर पर सख़्ती के बाद कुछ दिनों से खरवनिया पुल व चनुकी पुल के रास्ते पशु तस्करी की खबरें आ रहीं थीं। आज लार पुलिस ने ग्राम रावतपार रघेन के पास से 01 महिन्द्रा पीकप वाहन संख्या UP 52 AT 0767 से उसमें गोवंश को क्रूरतापूर्वक बांधकर कटवाने के लिये बिहार/बंगाल ले जायी जा रही 04 राशि गोवंश के साथ 03 पशु-तस्करों क्रमशः 1. फैयाज नट पुत्र मालधन नट साकिन जमुआ न0 2 थाना सलेमपुर जनपद देवरिया, 2. जशुराम पुत्र चन्द्रमा राम साकिन पचलखी थाना नौतन जिला सीवान व 3. श्याम बहादुर यादव पुत्र पारस यादव साकिन पचलखी थाना नौतन जिला सीवान को गिरफ्तार किया गया । बरामद गोवंश व पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 03/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा घटना मे प्रयुक्त 01 पीकप वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है।



