LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़

सड़क निर्माण में लगे मजदूरों पर हमला

मईल थाना में आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज

स्वाभिमान जागरण मईल। स्थानीय थानांतर्गत करजहा गांव के पास एन एच ए आई निर्माण स्थल पर मजदूरों पर हमले की घटना सामने आई है। हमले में मजदूर कृष्ण प्रसाद और सोनू राजभर को गंभीर चोटें आई हैं।

ठेकेदार नितेश द्विवेदी ने बताया कि चैनेज 677 800 करजहाँ गाँव के समीप ROW पिलर मार्किंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान धर्मेंद्र यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी ग्राम करजहा और तीन अन्य व्यक्ति के साथ कार्यस्थल पर आए। उन्होंने कर्मचारियों को गाली-गलौज की, लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। ठेकेदार के अनुसार, हमलावरों ने जानबूझकर निर्माण कार्य में बाधा डाली, जिससे परियोजना प्रभावित हो रही है।

ठेकेदार नितेश द्विवेदी ने थाना मईल में रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि एक नामज़द एवं तीन अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है, जिससे आरोपियों को न्याय के दायरे में लाया जा सके।

विज्ञापन 👇🏿

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!