धर्म और संस्कृति से बच्चों को जोड़ना आवश्यक: परमेश्वराचार्य जी महाराज।
अभी नहीं जागे तो हिन्दू धर्म समाप्त हो जाएगा , धर्म परिवर्तन को रोकने की जरूरत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
बृजमनगंज नगर पंचायत के रामलीला पार्क में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में संघ शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि महेश्वरानंद महाराज जी ने कहा कि हिंदू समाज को एक जुट करने की जरूरत है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। अगर अभी नहीं जागे तो हिंदुत्व समाप्त हो जाएगा। धर्म और संस्कृति से बच्चों को जोड़े, धर्म और रिश्तों की मर्यादा खत्म हो रही है उसे बनाए रखें।वो चार बीबी और चालीस बच्चों की संस्कृति पर कार्य कर रहे हैं। सचेत रहने की आवश्यकता है।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महेश्वरानंद महाराज द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजक मंडल द्वारा अतिथियों को माला पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता गोपाल आर्या जी ने कहा कि हिंदुओं को षडयंत्र के तहत नशे की ओर धकेला जा रहा है। वैदिक सनातन परंपरा की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। धर्म परिवर्तन को हर हाल में रोकें। प्रवक्ता ज्योति सिंह ने कहा कि नई शुरुआत की जरूरत है। पूजा पर अपने भी बैठे और बच्चों को भी बैठाए। कार्यक्रम का समापन आरती व प्रसाद वितरण के बाद किया गया।सभा का संचालन सभासद जेपी गौड़ ने किया
कार्यक्रम के अंत में पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिश्चंद सोनकर ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि महेश्वरानंद महाराज जी ने नगर पंचायत अध्यक्ष व कार्यक्रम के संरक्षक राकेश जायसवाल व नगर के व्यापारियों के साथ बैठक कर हिन्दू धर्म को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख उदय राज यादव, चेयरमैन सहकारी समिति योगेंद्र यादव, हरिश्चंद पांडेय,चंदू सिंह, आंसू सिंह, चुन्नू सिंह, सभासद झीनक विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल, अनूप चौरसिया, प्रद्युम्न सिंह, दिलीप गुप्ता, शैलेश सिंह, आशीष जायसवाल, नटवर गोयल, टिंकल पांडेय, रामकुमार कसौधन, दिनेश कुमार पांडेय, कुंज बिहारी त्रिपाठी, कुसुम प्रजापति आदि मौजूद रहे।



