उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बाहरियों की मिली भगत से लूटी जा रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री- अभिषेक जायसवाल।

शिकायतकर्ता ने लगाए गम्भीर आरोप।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता आनन्दनगर महराजगंज।

 

महाराजगंज के बृजमनगंज विकास खंड के बाल विकास परियोजना कार्यालय में अनियमितताओं का मामला प्रकाश में आया है। एक स्थानीय नागरिक द्वारा जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता अभिषेक जायसवाल ने आरोप लगाया है कि बाल विकास परियोजना कार्यालय, बृजमनगंज के कनिष्ठ सहायक रवि मिश्रा की कथित मिलीभगत से नगर के एक व्यक्ति सुनील मणि त्रिपाठी , जो विभाग में किसी पद पर कार्यरत नहीं हैं, नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहते हैं। जायसवाल के अनुसार, सुनील मणि त्रिपाठी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों से संबंधित सरकारी राशन का वितरण कराया जाता रहा है, जिससे पात्र लाभार्थी अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने इसे सरकारी योजनाओं का दुरुपयोग बताया है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि इस व्यक्ति के कार्यालय में हस्तक्षेप से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और कर्मचारी परेशान हैं और उनमें रोष बना हुआ है।

शिकायतकर्ता ने जनसुनवाई पोर्टल पर उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इससे आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन नियमों के अधीन हो सकेगा और पात्र लाभार्थियों को उनका हक मिल पाएगा।

इस संबंध में बाल विकास परियोजना कार्यालय के कनिष्ठ सहायक रवि मिश्रा ने बताया कि लगाए गए आरोप निराधार  है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!