उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

विद्यालय में चोरी के मामले में एक गिरफ्तार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज ।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर प्रथम में दो जनवरी की रात में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामन बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश सिंह को सूचना दी कि स्कूल के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है, सूचना पाते ही प्रधानाध्यापक मिथिलेश सिंह एवं शिक्षिका करिश्मा श्रीवास्तवा मौके पर पहुंची और देखा कि रसोई घर से चूल्हा, भगौना,थाली,कूकर बड़ा हंडा सहित और अन्य बर्तन ग़ायब थे। मोहनापुर से रामप्रताप चौधरी  निवासी जंगल हथियागढ को पुलिस ने हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू की तो चोरी का सारा सामान उसके निशानदेही पर मिल गया।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि एक व्यक्ति को हिरासत में ले कर पूछताछ किया गया है उसकी निशानदेही पर चोरी का सामान बरामद हुआ, आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!