

स्वाभिमान जागरण देवरिया। सुतावर की टीम ने भटनी की टीम को हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी ।लार क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 4- स्वामी देवानंद मठ इंटर कॉलेज के ग्राउंड में नौवां दिन का मैच सुतावर बनाम बनकटा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुतावर की टीम नें निर्धारित 15 ओवर में 184 रनो का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया गया। जवाब में उतरी भटनी की टीम निर्धारित ओवर में 158 रनों पर सिमट गयी। इस प्रकार सुतावर की टीम नें 26 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता के सेमीफाइलन में प्रेवश करने वाली तीसरी टीम बन गयी। मैच के मुख्य अतिथि समाजसेवी शाकिर लारी के साथ में आदर्श सिंह गोलू, फरमान लारी द्वारा फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया गया। मैच का आयोजन रजत सिंह गोलू की अध्यक्षता में तथा कमेटी के अन्य सदस्यगण सूरज वर्मा, विनीत, गुड्डन, इमरान, शुभम सिंह, डी0बी0, आदि लोगों द्वारा कराया जा रहा है। मैच में निर्णायक की भूमिका में रणजीत सिंह यादव व मोनू सुतावरी मौजूद रहे।



